ब्रह्मा जी को प्रसन्न करने के लिए क्या करें?

0
273

ब्रह्म देव की कृपा प्राप्त करना, और उन्हें प्रसन्न करना, इसका अर्थ यह है कि हमें हमारे सारे समस्याओं से अब मुक्ति मिल जाएगी। क्योंकि अगर आपने ब्रह्मा जी को प्रसन्न कर लिया, तो आपकी सारी समस्याएं ब्रह्मा जी समाप्त कर देते हैं। तो उन्हें प्रसन्न करने के लिए ब्रह्मा चालीसा से अच्छा कोई उपाय नहीं हो सकता। तो अगर आप भी ब्रह्म चालीसा का पाठ करके ब्रह्म देव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो इसके लिए आज आपको यह हमारा आर्टिकल पूरा पढ़ना होगा। आज हम जानेंगे कि ब्रह्म चालीसा क्या है, एवं आप कैसे इसका पाठ करके ब्रह्मदेव की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

Brahma Chalisa  का महत्व

अगर आप भी ब्रह्मा देव को प्रसन्न करने के लिए ब्रह्मा चालीसा का पाठ करना चाहते हैं, तो हम आपको बता दें कि हिंदू धर्म में ब्रह्मा चालीसा का बहुत ही ज्यादा महत्व है। क्योंकि ब्रह्म देव को ही इस सृष्टि का रचयिता कहा जाता है। उन्होंने ही इस सृष्टि में सभी जीव जंतुओं का निर्माण किया है, और वही इन सभी के पालनहार है। यहां तक कि त्रिदेवो में भी इन्हें प्रथम स्थान मिला हुआ है। इसलिए अगर आप brahma chalisa का पाठ करते हैं, तो इससे ब्रह्म देव बहुत ही ज्यादा प्रसन्ना होते हैं, और आपकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। क्योंकि अगर इस सृष्टि का रचयिता ही आपको अपना आशीर्वाद दें, तो आपको भला कैसी परेशानी हो सकती है। 

Brahma chalisa करने की विधि

1:सबसे पहले brahma chalisa का पाठ करने से आपको स्नान कर लेना है। उसके बाद साफ-सुथरे वस्त्र धारण करके अपने पूजन कक्षा में चले जाना है।

2: पूजा कक्ष में जाने के बाद आपको अपने सामने ब्रह्मा जी की तस्वीर रखनी हैं, और उनके सामने एक आसन बिछाकर बैठ जाना है।

3: उसके बाद आपको ब्रह्म देव की आराधना करनी है, यानी कि उन्हें भोग लगाना है और उन्हें पुष्प माला चढ़ाकर उनकी पूजा करनी है।

4: इतना करने के बाद आपको अपने मन को शांत रखते हुए एकाग्रता से ब्रह्मा चालीसा का पाठ करना है। जिससे कि ब्रह्मा जी बहुत ही ज्यादा प्रसन्न होते हैं, और आपकी हर मनोकामना पूर्ण होती है।

ब्रह्म चालीसा की महिमा

ब्रह्म चालीसा करने से आपको बहुत सारे फायदे होते हैं, इससे आपके साथ-साथ आपके पूरे परिवार को भी फायदा होता है जैसे कि-

1: ब्रह्म चालीसा का पाठ करने वाले व्यक्ति और उस व्यक्ति के परिवार को ज्ञान की प्राप्ति होती है।

2: ब्रह्मा चालीसा का पाठ करने से घर में हमेशा सुख शांति का माहौल रहता है, और घर में कभी भी झगड़ा नहीं होता है। घर में हमेशा सकारात्मक माहौल ही बना रहता है।

3: अगर आप brahma chalisa का पाठ नियमित तौर पर करते हैं, तो इससे आपके अंदर आत्म बल आने लगता है, और आप धीरे-धीरे साहसी होने लगते हैं।

4: ब्रह्मा चालीसा का पाठ करने से घर में कभी भी धन-संपत्ति की कमी नहीं होती है। आपके घर में हमेशा लक्ष्मी का वास रहता है।

अगर आप भी ब्रह्मा चालीसा का पाठ करते हैं, तो अपने घर में आपको कभी भी कोई समस्या देखने को नहीं मिलेगी। अगर आप भी ब्रह्मा चालीसा का पाठ करना चाहते, हैं तो हमारे बताए गए तरीके से आप आसानी से ब्रम्हा चालीसा का पाठ करके ब्रह्मा देव की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।